"विधायक गोपाल कांडा" के ठिकानों पर ED की कार्रवाई !!

हरियाणा के चर्चित विधायक गोपाल कांडा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी हुई है। बुधवार सुबह छह बजे से ईडी की टीम उनके गुरुग्राम स्थित घर और ऑफिस में रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है। कड़ी सुरक्षा के बीच किसी को भी घर से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है।

Aug 9, 2023 - 14:46
Aug 9, 2023 - 15:43
 0  2
"विधायक गोपाल कांडा" के ठिकानों पर ED की कार्रवाई !!

हरियाणा के चर्चित विधायक गोपाल कांडा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी हुई है। बुधवार सुबह छह बजे से ईडी की टीम उनके गुरुग्राम स्थित घर और ऑफिस में रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है। कड़ी सुरक्षा के बीच किसी को भी घर से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। 

हरियाणा लोकहित पार्टी के मुखिया गोपाल कांडा सिरसा से विधायक हैं। गोपाल कांडा हरियाणा की भाजपा और जजपा गठबंधन सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे हैं। उनके भाई गोविंद कांडा भारतीय जनता पार्टी में हैं। गोपाल कांडा हाल ही में बहुचर्चित एयरहोस्टेस गीतिका खुदकुशी मामले में बरी हुए थे।

Disclaimer :  fastnewsplus ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर amar ujala की फीड से प्रकाशित की गयी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow