बिहार में 1 लाख 70 हजार शिक्षकों की भर्ती

Jul 28, 2023 - 13:25
 0  23
बिहार में 1 लाख 70 हजार शिक्षकों की भर्ती

बिहार में 1 लाख 70 हजार शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया खत्म हो गई है। इससे पहले उम्मीदवारों को 22 जुलाई तक फॉर्म भरने का मौका दिया गया था। इस भर्ती के लिए कुल 8,53,889 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इसमें प्राइमरी टीचर के लिए सबसे ज्यादा लोगों ने अप्लाई किया है।

फिलहाल बिहार लोक सेवा आयोग, BPSC ने भर्ती के संबंध में अहम नोटिस जारी किया है, जिसमें आयोग ने उम्मीदवारों से कहा है कि, जिन्होंने आवेदन करते समय अपने जेंडर के डिटेल्स में गलती की है, उसे सुधार सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 30 जुलाई तक मौका दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow