'धरती को खत्म होने में 100 साल भी नहीं लगेगा', CM Nitish !!

भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री कुमार इस तरह की टिप्पणी करके हंसी का पात्र बन गए हैं। उन्होंने अगले 100 वर्षों में हर व्यवस्था के ध्वस्त होने की भविष्यवाणी को बकवास करार दिया।

Aug 9, 2023 - 12:49
 0  24
'धरती को खत्म होने में 100 साल भी नहीं लगेगा', CM Nitish !!

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजनीतिक कारणों से हमेशा चर्चा में रहते हैं। इसके साथ ही कई बार वह ऐसा बयान दे जाते हैं जिससे राजनीति शुरू हो जाती है। दरअसल, पिछले दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार संग्रहालय के स्थापना दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कह दिया कि अब धरती 100 साल के अंदर खत्म हो जाएगी। दरअसल नीतीश कुमार दुनिया में बढ़ते टेक्नोलॉजी के दबदबे की बात कर रहे थे। उन्होंने निराशा जाहिर करते हुए कहा कि आज हर कोई उसी पर निर्भर हो गया है। कोई भी चीज होती है, हम टेक्नोलॉजी का ही सहारा लेते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब हम ना लिखेंगे, ना कागज रखेंगे तो धरती को खत्म होने में 100 साल भी नहीं लगेगा। 

DISCLAIMER : fastnewsplus ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर prabhasakshi की फीड से प्रकाशित की गयी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow