"सत्ता में आएंगे, तो टैक्स लगाएंगे" : ट्रंप की भारत को धमकी !!

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को धमकी दी है। कि सत्ता में आने के बाद वह कर लगाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि भारत हम पर कर लगा रहा है तो मैं भी यही चाहता हूं। आप लोग इसे प्रतिशोध या जो भी चाहें कह सकते हैं।

Aug 21, 2023 - 11:46
Aug 21, 2023 - 11:48
 0  28
"सत्ता में आएंगे, तो  टैक्स लगाएंगे" : ट्रंप की भारत को धमकी !!

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कुछ अमेरिकी उत्पादों पर भारत द्वारा उच्च कर (टैक्स) का मुद्दा उठाया है। उन्होंने अगले साल सत्ता में वापस आने पर भारत को कर लगाने की धमकी दी है।

गौरतलब है, अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले कार्यकाल के दौरान ट्रंप ने भारत को टैरिफ किंग बताया था। साल 2019 की मई में भारत की सामान्यीकृत प्राथमिकता प्रणाली (जीएसपी) को यह कहते हुए समाप्त कर दिया गया था कि भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका को अपने बाजारों तक न्यायसंगत और उचित पहुंच नहीं दी।

भारत लगाता है बहुत ज्यादा कर

ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने भारत में कर दरों में भारी कटौती की है, जबकि भारत यहां काफी ज्यादा कर लगाता है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि एक समान कर लगे। भारत कर के मामले में बहुत आगे है। इसका हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल पर लगने वाले कर को देखने से साफ पता चलता है। उन्होंने आगे कहा कि मैं बस यह पूछना चाहता हूं कि भारत जैसी जगह पर कैसे यह किया जा सकता है? उन्होंने कहा कि ओहहह.. अच्छा सर। क्यों? इसलिए क्योंकि भारत के पास 100 प्रतिशत और 150 प्रतिशत और 200 प्रतिशत टैरिफ है।

उन्होंने कहा जैसा मैंने कहा, ताकि वे अपनी भारतीय मोटरसाइकिल बेच सकें। वे एक भारतीय बाइक बनाते हैं, जिसे हमारे देश में बिना किसी कर, बिना टैरिफ के बेच सकते हैं, लेकिन जब आप हार्ले बनाते हैं और आप इसे वहां भेजते हैं तो उच्च कर लगाया जाता है, क्योंकि वे कोई व्यवसाय नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि आप भारत के साथ व्यापार कैसे नहीं करते? 

Disclaimer :  fastnewsplus ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर amar ujala की फीड से प्रकाशित की गयी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow