"सुपरस्टार रजनीकांत ने रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी", मंदिर निर्माण को देख हुये भावुक !!

दक्षिण भारत की फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत रविवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई। यहां महंत ज्ञानदास के शिष्य पुजारी हेमंत दास ने रजनीकांत का अभिनदंन किया। रजनीकांत ने हनुमान जी के चरणों में माथा नवाया और आरती उतारी।

Aug 20, 2023 - 18:24
 0  24

पुजारियों ने सुपरस्टार को महावीरी लगाई। यहां से रजनीकांत सीधे रामजन्मभूमि परिसर पहुंचे और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। गर्भगृह के सम्मुख आते ही उनके नेत्र सजल हो उठे। वे भावविभोर नजर आ रहे थे। पुजारियों ने उन्हें चरणामृत दिया। वे करीब पांच मिनट तक रामलला की दिव्य छवि को अपलक निहारते रहे। यहां पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को भी देखा।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ़ अनिल मिश्र व बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र ने रजनीकांत का अभिनंदन करते हुए मंदिर निर्माण की जानकारी दी। वे मंदिर की भव्यता देखकर निहाल हो उठे। रामजन्मभूमि परिसर में रजनीकांत की पत्नी लता भक्तिभाव में डूबी नजर आईं। इससे पहले दोपहर तीन बजे रजनीकांत लखनऊ से अयोध्या पहुंचे। सुपर स्टार रजनीकांत ने शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की थी। इस दौरान मंडलायुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, एसपी सुरक्षा पंकज पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।

Disclaimer :  fastnewsplus ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर amar ujala की फीड से प्रकाशित की गयी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow