रालोद के लिए फायदेमंद रहा है भाजपा से गठबंधन; बोले यूपी के मंत्री ||

यूपी के मंत्री का दावा है कि रालोद के मतदाता भाजपा की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। भाजपा से गठबंधन रालोद के लिए हमेशा ही फायदेमंद रहा है।

Aug 14, 2023 - 12:03
 0  3
रालोद के लिए फायदेमंद रहा है भाजपा से गठबंधन; बोले यूपी के मंत्री ||

उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा है कि 2009 में राष्ट्रीय लोक दल और भाजपा गठबंधन रालोद के लिए फायदेमंद रहा था। उस दौरान रालोद ने पांच लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन, उसके बाद लोकसभा चुनाव में रालोद को कभी जीत नहीं मिली। अग्रवाल ने दावा किया कि रालोद के मतदाता आज भाजपा की ओर आकर्षित हुए हैं

एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में अग्रवाल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में रालोद और भाजपा के गठबंधन का निर्णय भाजपा का शीर्ष नेतृत्व और रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी करेंगे। उन्होंने कहा कि रालोद के मतदाताओं को भाजपा ने सम्मान और प्रतिनिधित्व दिया है। पश्चिमी यूपी, खासतौर पर मुजफ्फरनगर में लोग राजनीतिक रूप से जागरूक हैं।

  • Disclaimer :  fastnewsplus ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर amar ujala की फीड से प्रकाशित की गयी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow