कन्नौज में सीओ सिटी की कार ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा को रौंदा ||

कन्नौज में बड़ा हादसा कन्नौज के तिर्वा क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज से उतरते वक्त तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। हादसे में घायल पांच में से चार लोगों को कानपुर रेफर किया गया है। रविवार देर रात करीब 10:30 बजे यह हादसा हुआ ||

Aug 14, 2023 - 12:24
 0  7
कन्नौज में सीओ सिटी की कार ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा को रौंदा ||

कन्नौज में सीओ सिटी की तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा को रौंद दिया। हादसे में ई-रिक्शा के ड्राइवर ड्राइवर समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सीओ सिटी का ड्राइवर कार लेकर मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चार लोगों की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। परिवार कानपुर से ही दवा लेकर लौट रहा था। हादसा रविवार की देर रात करीब 10:30 बजे शहर में तिर्वा क्रॉसिंग ओवर ब्रिज से उतरते समय हुआ। बताया जा रहा है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के जेरकिला निवासी नरेश अपनी बहन देवीपुरवा निवासी श्यामा देवी की दवा लेने कानपुर गया था। साथ में उसकी बेटी संध्या व चचेरी बहन अलका भी थी। रविवार की देर रात करीब साढ़े 10 बजे ट्रेन से रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। 

Disclaimer :  fastnewsplus ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर amar ujala की फीड से प्रकाशित की गयी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow