'भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था' - "वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण " !!

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2013 में मॉर्गन स्टेनली ने भारत को दुनिया की पांच नाजुक अर्थव्यवस्थाओं की सूची में शामिल किया था। भारत को नाजुक अर्थव्यवस्था घोषित किया गया था। आज उसी मॉर्गन स्टेनली ने भारत को अपग्रेड किया और ऊंची रेटिंग दी।

Aug 10, 2023 - 13:41
 0  3
'भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था' -  "वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण " !!

अविश्वास प्रस्ताव अपने आखिरी चरण में है। आज पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा में बोलने वाले हैं। इन सब के बीच तीसरे दिन की चर्चा की शुरूआत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की। सबसे पहले उन्होंने वैश्विक आर्थिक स्थिति पर बोलना शुरू किया। भारतीय अर्थव्यवस्था पर बोलते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्ववर्ती यूपीए सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि यूपीए के शासन के दौरान, नागरिकों को लाभ मिलना चाहिए था और एनडीए के शासन के दौरान लोगों को पहले से ही लाभ मिल रहा है। यूपीए और एनडीए सरकार के बीच अंतर बताते हुए सीतारमण ने कहा के पहले होता था था 'मिलेगा' और अब होता है मिल गया।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2013 में मॉर्गन स्टेनली ने भारत को दुनिया की पांच नाजुक अर्थव्यवस्थाओं की सूची में शामिल किया था। भारत को नाजुक अर्थव्यवस्था घोषित किया गया था। आज उसी मॉर्गन स्टेनली ने भारत को अपग्रेड किया और ऊंची रेटिंग दी। उन्होंने कहा कि 9 वर्षों में, हमारी सरकार की नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था ऊपर उठी और आर्थिक विकास हुआ - कोविड के बावजूद। आज, हम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था हैं। उन्होंने कहा कि भारत अपने भविष्य के विकास को लेकर आशावादी और सकारात्मक होने की एक स्थिति में है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 'बनेगा, मिलेगा' जैसे शब्द अब प्रचलन में नहीं हैं। आजकल लोग क्या उपयोग कर रहे हैं? 'बन गए, मिल गए, आ गए।' 

Disclaimer :  fastnewsplus ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर PRABHASAKSHI की फीड से प्रकाशित की गयी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow