हाईवे पर कार में लगी आग, जिंदा जलकर चार लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक भीषण दुर्घटना का सामना करना पड़ा। रामपुर मनिहारान के चुनहेटी गांव के पास, अंबाला-देहरादून हाईवे पर एक कार में लगी आग ने चार लोगों की जान ले ली। कार सवार में से कोई भी बच नहीं पाया।

Jul 18, 2023 - 15:43
Jul 18, 2023 - 15:45
 0  3
हाईवे पर कार में लगी आग, जिंदा जलकर चार लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक भीषण दुर्घटना का सामना करना पड़ा। रामपुर मनिहारान के चुनहेटी गांव के पास, अंबाला-देहरादून हाईवे पर एक कार में लगी आग ने चार लोगों की जान ले ली। कार सवार में से कोई भी बच नहीं पाया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और शवों को बाहर निकाला जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, कार सवार चार लोग हाईवे से गुजर रहे थे। एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान पीछे से ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार डिवाइडर से जा टकराई और उसमें तुरंत आग लग गई। भीषण आग लगने से कार सवार चारों लोग जिंदा जल गए। फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। इसके बाद शवों को बाहर निकाला जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow