UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड रिजल्ट में कैसे कैलकुलेट होगी 10वीं-12वीं की पर्सेंटेज? जानें आसान फॉर्मूला

Apr 24, 2023 - 17:37
 0  1
UP Board Result  2023: यूपी बोर्ड रिजल्ट में कैसे कैलकुलेट होगी 10वीं-12वीं की पर्सेंटेज? जानें आसान फॉर्मूला

Calculate UP Board 10th 12th Result 2023 Percentage: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने वाले हैं। रिजल्ट जारी होते ही छात्रों के सामने एक परेशानी आ जाती है। यह परेशानी है अपने रिजल्ट का पास प्रतिशत यानी पर्सेंटेज निकालने की है। क्योंकि जो भी आप से रिजल्ट के बारे में बात करेगा तो यही सवाल करेगा कि कितनी पर्सेंट बनीं? 
खैर, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र अपने रिजल्ट का पर्सेंटेज निकालने का फॉर्मूला यहां इस खबर के जरिये आसानी से समझ सकते हैं। तो आइए जानते हैं पर्सेंटेज निकालने का आसान फॉर्मूला और प्रक्रिया -  

कहां देख पाएंगे UP Board Result 2023?

यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद आप सबसे पहले अमर उजाला डॉट कॉम पर अपने नतीजे देख पाएंगे। इतना ही पर रजिस्ट्रेशन करके आप अपना कक्षा 10वीं या 12वीं का रिजल्ट अपने मोबाइल पर भी पा सकते हैं। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम यूपीएमएसपी की वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in पर अपलोड किए जाएंगे। 

UP Board Result 2023: कुल प्राप्तांक और कुल अंकों का पता लगाएं

यूपी बोर्ड परिणाम 2022 के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट प्रतिशत की गणना करने के लिए सबसे पहले छात्रों को मार्क शीट में दिए गए प्राप्तांकों को जोड़कर उनका योग यानी सम या टोटल करना है। ऐसा करने के बाद आपको कुल अंकों का पता लगाना है। इसका आसान तरीका है कि सभी विषयों के अधिकतम अंक जोड़ कर कुल अंकों का पता कर लें। अब आपके पास दो संख्याएं हैं एक कुल प्राप्तांक और दूसरी कुल अंक। अब बात करते हैं फॉर्मूले की। 

UP Board Result 2023: इस फॉर्मूले का करना होगा इस्तेमाल

यूपी बोर्ड रिजल्ट का प्रतिशत जानने के लिए छात्रों को यूपी बोर्ड परीक्षा के सभी विषयों में से जितने अंक मिले हैं, तो उसे कुल अंकों से विभाजित करना होगा और फिर 100 से गुणा करना होगा। फॉर्मूले को ऐसे समझें - {(प्राप्तांक / कुल अंक) × 100}।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow