"ज्ञानवापी परिसर में 8वें दिन का सर्वे जारी", GPR से सामने आएगा सच !!

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम आठवें दिन के सर्वे के लिए ज्ञानवापी परिसर पहुंच गई है। टीम ट्रोपोग्राफी शीट पर हर एक जानकारी दर्ज करेगी।

Aug 10, 2023 - 12:09
Aug 10, 2023 - 12:12
 0  3
"ज्ञानवापी परिसर में 8वें दिन का सर्वे जारी", GPR से सामने आएगा सच !!

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर का आज आठवां दिन है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम सर्वे कर रही है। ज्ञानवापी के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एक टीम अब भी पश्चिमी दीवार के भीतरी हिस्से में ऊपर और नीचे के तहखाने की जांच कर रही है। 

बता दें कि बुधवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने बुधवार को तहखानों की दीवारों और सतह की थ्रीडी मैपिंग की। इसके साथ ही पश्चिमी दीवार और तहखानों के पास पड़े मलबे को भी रिकाॅर्ड में दर्ज किया। करीब सात घंटे तक चले सर्वे के दौरान परिसर के हर हिस्से की फोटो और वीडियोग्राफी कराई गई। सतह से लेकर निर्माण तक के आकलन को ट्रोपोग्राफी शीट पर उतारा गया। अलग-अलग हिस्सों में एएसआई की टीम ने अपनी मशीनों से रिकाॅर्ड का आकलन किया।

बुधवार को एएसआई की टीम सुबह करीब आठ बजे ज्ञानवापी परिसर में दाखिल हुई और इसके बाद सर्वे की कार्यवाही शुरू की। टीम ने तहखानों के निर्माण शैली, अंदर की बनावट आदि को देखा। इसके साथ ही परिसर की फोटो व वीडियोग्राफी कराई। परिसर के अलग अलग हिस्सों में लिडार (लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग) मशीन से संरचनाओं का नक्शा तैयार किया। पोर्टेबल एक्सरे प्रतिदीप्ति स्पेक्ट्रोस्कोपी मशीन से भी सतह की जांच की गई।

Disclaimer :  fastnewsplus ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर amar ujala की फीड से प्रकाशित की गयी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow