मणिपुर को लेकर BJP पर बरसे राहुल, स्मृति ने दिया जवाब, उठाया कश्मीरी पंडितों का मामला !!

अविश्वास प्रस्ताव पर आज लोकसभा में लगातार दूसरे दिन चर्चा जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज इसे लेकर सदन में अपनी बात रख रहे हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भाजपा पर बरसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आप देशभक्त, देशप्रेमी नहीं, आप देशद्रोही हो। इसलिए प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं जा सकते क्योंकि उन्होंने मणिपुर में हिन्दुस्तान की हत्या की है। राहुल गांधी के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार करते हुए उन्हें जवाब दिया।बताया गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम 4 बजे सदन में कांग्रेस को जवाब देंगे।

Aug 9, 2023 - 13:51
Aug 9, 2023 - 13:52
 0  2
मणिपुर को लेकर BJP पर बरसे राहुल, स्मृति ने दिया जवाब, उठाया कश्मीरी पंडितों का मामला !!

स्मृति ईरानी ने कहा कि यहां दिल्ली में सिख बच्चों के अंगों को काटकर उनकी मां के मुंह में ठूंसा गया। त्रिलोकपुरी में तीस औरतों को इकट्ठाकर गांव में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। एक महिला ने कहा कि उसका सामूहिक दुष्कर्म किया गया, उसके सामने उसके बेटे को जला दिया गया। मैं जोड़ों के दर्द पर भाषण नहीं दूंगी, इतना जरूर कहूंगी कि जिन वादियों को हिंदुस्तान ने खून से सना देखा है, जब ये इन वादियों में गए, तब ये बर्फ के गोलों के साथ खेल रहे थे। जब प्रधानमंत्री ने 370 को हटाया, तब तस्वीर बदली। इन्होंने कहा कि ये मणिपुर गए थे, यात्रा में गए थे। यात्रा में इन्होंने क्या आश्वासन दिया? इनका बस चले तो 370 को दोबारा स्थापित कर देंगे। आज जो सदन से भाग गए हैं उन्हें कहना चाहती हूं कि इस देश में अब धारा 370 कभी नहीं लौटेगी। कश्मीरी पंडितों को धर्म बदलो, या कश्मीर छोड़ो या यहीं मरो कहने वाला अब कोई बचेगा नहीं। 

मैं इनसे पूछती हूं, इन्हीं के गठबंधन के एक सदस्य बैठे हैं, जो तमिलनाडु में कहते हैं कि भारत का मतलब मात्र उत्तर भारत। क्या भारत केवल उत्तर भारत है, अगर दम है तो अपने सहयोगी को मुंहतोड़ जवाब दें। अगर राहुल गांधी में हिम्मत है तो भारत पर इस तरह का कटाक्ष करने वाले इस नेता का खंडन करके बताएं। कांग्रेस के एक नेता ने कोर्ट में जाकर वक्तव्य दे दिया कि कश्मीर में जनमत संग्रह होना चाहिए। अगर हिम्मत है गांधी खानदान में है तो कांग्रेस के उस नेता का वक्तव्य क्यों है। आप भारत नहीं हैं। क्या भारत विभाजित हो, यह कांग्रेस के नेतृत्व के निर्देश के अनुसार है? हमारे राष्ट्र के संसदीय इतिहास में आज तक भारत मां की हत्या की बात करने वाले कभी भी बैठकर मेज नहीं थपथपाते। इन्होंने मेज थपथपाई है। ये बात करते हैं इंसाफ की? यह चेहरा धूमिल है। मैं बताऊं किसका चेहरा है? यह चेहरा गिरिजा टिक्कू का है। कश्मीरी पंडितों की दास्तान सुन लीजिए। नब्बे के दशक में एक महिला यूनिवर्सिटी में अपना चेक लेने जाते हैं। बस से घर लौटने का प्रयास करते हैं। पांच मर्द खींचकर ले जाते हैं, दुष्कर्म करते हैं और आरी से बदन काट देते हैं। जब गिरिजा टिक्कू के जीवन पर एक फिल्म में दिखाया गया तो कांग्रेस के कुछ प्रवक्ताओं ने उसे प्रपोगैंडा कहा। आप नहीं चाहते कश्मीरी पंडितों की दास्तान सुनाई जाए। सरला बट्ट को भी अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। ये आप अपने आप को इंसाफ का पुजारी बताते हैं, लेकिन मुझे बताइए कि गिरिजा टिक्कू और सरला बट्ट को कब इंसाफ मिलेगा? तब वहां यह नारा दिया जाता था कि या तो धर्म बदलो, या कश्मीर छोड़ो या यहीं मरो। 

Disclaimer : fastnewsplus  ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर amarujala की फीड से प्रकाशित की गयी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow