कांग्रेस चुप क्यों मणिपुर हिंसा पर; केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल ||

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा है कि मणिपुर हिंसा पर सरकार चर्चा करने के लिए तैयार है पर विपक्ष भाग रहा है। उन्होंने कहा कि मणिपुर पर ट्वीट करने वाली कांग्रेस पश्चिम बंगाल और राजस्थान पर चुप क्यों है?

Jul 22, 2023 - 17:34
Jul 23, 2023 - 10:48
 0  4
कांग्रेस चुप क्यों मणिपुर हिंसा पर; केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल ||

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि कांग्रेस राजस्थान और पश्चिम बंगाल में हो रही महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर चुप क्यों है? वहां के मुद्दे पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कब ट्वीट करेंगे? केंद्रीय मंत्री लखनऊ में केंद्रीय रोजगार मेले में 25 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद पत्रकारों से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मणिपुर मामले में हम संसद में चर्चा के लिए तैयार हैं। दोनों सदनों में इसके बारे में बताया भी गया है लेकिन विपक्ष सड़क पर मुद्दा उठा रहा है और सदन से भाग रहा है। मणिपुर मामले में सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर भी अपना मत स्पष्ट कर दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow