वित्त मंत्री बोलीं- "आपका फैलाया रायता हम साफ कर रहे" !!

वित्त मंत्री ने लोकसभा में कहा कि वर्ल्ड बैंक के मुताबिक, वैश्विक विकास दर 2023 में 2.1 फीसदी पर आ जाएगी। ब्रिटेन में सबसे चुनौतीपूर्ण समय है और बैंक ऑफ इंग्लैंड ने ब्याज दर 14 बार लगातार बढ़ाया है। उसका ब्याज दर 15 साल में सबसे ज्यादा है।

Aug 10, 2023 - 15:41
 0  2
वित्त मंत्री बोलीं- "आपका फैलाया रायता हम साफ कर रहे" !!

आज आर्थिक विषयों में दुनियाभर में संकट का समय है। बढ़ती महंगाई और घटती विकास दर। मैं उदाहरण के लिए विदेश में जो चल रहा है, उसके बारे में बताती हूं। उसके बाद मैं देश पर भी आऊंगी। 2022 में दुनिया की अर्थव्यवस्था सिर्फ 3 फीसदी से कुछ ऊपर रही है। वर्ल्ड बैंक के मुताबिक, वैश्विक विकास दर 2023 में 2.1 फीसदी पर आ जाएगी। ब्रिटेन में सबसे चुनौतीपूर्ण समय है और बैंक ऑफ इंग्लैंड ने ब्याज दर 14 बार लगातार बढ़ाया है। उसका ब्याज दर 15 साल में सबसे ज्यादा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारणम ने लोकसभा में ये बातें कहीं हैं। उन्होंने कहा है कि भारत अपने भविष्य के विकास के बारे में आशावादी और सकारात्मक होने की एक दुर्लभ स्थिति में है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपीए के कार्यकाल में बैंकों की हालत खराब थी, आज वे मजबूत स्थिति में हैं।

Disclaimer :  fastnewsplus ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर amar ujala की फीड से प्रकाशित की गयी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow