"लालू यादव को हमने जेल नहीं भेजा", निशिकांत दुबे ने विपक्ष को घेरा !!

निशिकांत दुबे ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सोनिया गांधी बेटे को सेट करना चाहती हैं और दामाद को भेंट करना चाहती हैं। भाजपा सांसद ने दावा किया कि हम 2024 में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेंगे।

Aug 8, 2023 - 16:09
Aug 8, 2023 - 16:16
 0  10
"लालू यादव को हमने जेल नहीं भेजा", निशिकांत दुबे ने विपक्ष को घेरा !!

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि 'हमें लगा था कि राहुल गांधी चर्चा की शुरुआत करेंगे लेकिन लगता है वो बोलने के लिए तैयार नहीं थे, हो सकता है कि वह देर से सोकर उठे होंगे।' मणिपुर पर दुबे ने कहा कि मैं खुद मणिपुर के इतिहास का भुक्तभोगी हूं। मेरे रिश्तेदार जो सुरक्षाबल में उच्च पद पर थे, वह उग्रवादी हमले में घायल हुए थे।

निशिकांत दुबे ने विपक्षी एकता पर निशाना साधते हुए कहा कि 'विपक्ष में बैठे कुछ ही लोग INDIA की फुल फॉर्म बता पाएंगे। दुबे ने कहा कि सभी विपक्षी पार्टियां एक दूसरे से लड़ रही हैं लेकिन इसके बावजूद केंद्र में गठबंधन कर रही हैं। लालू यादव को हमने जेल नहीं भेजा, कांग्रेस ने जेल भेजा। शरद पवार को किसने बर्खास्त किया? जदयू को सबसे ज्यादा फंड मैंने दिलवाया। शेख अब्दुल्ला को जेल में कांग्रेस ने बंद किया। सीपीएम देशद्रोही पार्टी के साथ है।' निशिकांत दुबे ने कहा कि 'अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सोनिया गांधी बेटे को सेट करना चाहती हैं और दामाद को भेंट करना चाहती हैं। भाजपा सांसद ने दावा किया कि हम 2024 में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेंगे।' 

Disclaimer : fastnewsplus ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर amar ujala की फीड से प्रकाशित की गयी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow