यूरोप का बाजार कर रहा यूपी के आम का इंतजार: सीएम योगी ने किया उद्घाटन ||

सीएम अवध शिल्प ग्राम में आयोजित आम महोत्सव में संबोधन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 1000 वैरायटी के आम उत्पादित होते हैं ।उत्तर प्रदेश में केवल उत्तर प्रदेश की जनता ही नही बल्कि पूरे देश के साथ विश्व भर के देशों में मांग पूरी करने में सफल हो सकता है।|

Jul 14, 2023 - 15:42
Jul 14, 2023 - 16:10
 0  3
यूरोप का बाजार कर रहा यूपी के आम का इंतजार: सीएम योगी ने किया उद्घाटन ||

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम महोत्सव 2023 का उद्घाटन करते हुए कहा कि यूपी का आम आज विश्व भर में पसंद किया जा रहा है। मास्को दुबई और बहरीन इसका उदाहरण है। अब यूरोप का बाजार आपका इंतजार कर रहा है आप शॉर्टकट न अपनाएं और गुणवत्ता पर ध्यान दें डिमांड के हिसाब से ही प्रोडक्ट तैयार करें। सीएम अवध शिल्प ग्राम में आयोजित आम महोत्सव में संबोधन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 1000 वैरायटी के आम उत्पादित होते हैं ।उत्तर प्रदेश में केवल उत्तर प्रदेश की जनता ही नही बल्कि पूरे देश के साथ विश्व भर के देशों में मांग पूरी करने में सफल हो सकता है। जो प्रयास शुरू किए गए हैं उनके असर आने शुरू हो गए हैं।उन्होंने कहा कि बीज से बाजार की दूरी कम करने के लिए सरकार सहयोग देने को तैयार है। इसके लिए चार स्थानों पर पैकहाउस बनाए गए हैं ।निर्यात में सुविधा देने से कई देशों में नए बाजार बने हैं ।अभी हाल ही मास्को में उत्तर प्रदेश का आम हाथों-हाथ लिया गया । सीएम ने महोत्सव के दौरान ही 12 टन आम बहरीन, एक टन दुबई तथा दो टन मास्को के लिए भी रवाना किया।|

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow