यूपी में मौसम का मनमानी:कहीं सूखा तो कहीं बाढ़ ||

यूपी में मौसम की दोहरी मार पड़ रही है। कहीं पर बारिश से हाहाकार हैं तो कुछ इलाके बारिश ना होने की समस्या से जूझ रहे हैं। यहां पर सूखा पड़ने के आसार हैं।

Jul 31, 2023 - 14:25
 0  3
यूपी में मौसम का मनमानी:कहीं सूखा तो कहीं बाढ़ ||

इस बार मौसम अजीब ढंग से खिलवाड़ कर रहा है। प्रदेश के कुछ जिलों में सूखे की मार पड़ रही है तो कुछ जिलों में नदियां इस कदर उफन गई है बाढ़ से हाहाकार की स्थिति है। कई जगह से लोग पलायन कर तटबंधों पर डेरा डाले हैं तो कई जगह ग्रामीण पलायन की तैयारी कर रहे हैं। उधर, मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह बारिश होगी। ऐसे में इस बार लोग बाढ़ और सूखे दोनों से ही जूझ रहे हैं। बदायूं में गंगा का जल स्तर 12 साल का रिकार्ड तोड़ने के बाद अब स्थिर है। फर्रुखाबाद व नरौरा बुलंदशहर में भी यही आलम है। प्रयागराज में यमुना उफान मार रही है। लखीमपुर खीरी में शारदा में पानी लगातार बढ़ रहा है। एनसीआर क्षेत्र में यमुना में खूब पानी है और तटीय गांवों में बाढ़ के हालात हैं। बहराइच में सरयू में उतार-चढ़ाव जारी हैं जिससे बाढ़ का खतरा बना है। यहां सरयू खतरे के निशान 106.070 मीटर को लांघ गई थी और दो सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। अब यह एक सेंटीमीटर नीचे बह रही है। इससे बाढ़ ग्रस्त इलाके के लोगों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर जिले में इस बार औसत से 25 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। कुछ दिनों में बारिश नहीं हुई तो सूखे जैसे हालात बन जाएंगे||

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow