मणिपुर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह दोषियों को दे सकते हैं मृत्युदंड

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने गुरुवार को कहा कि वीडियो सामने आने के तुरंत बाद राज्य सरकार ने वीडियो का स्वत: संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि मणिपुर पुलिस ने कार्रवाई कर आज सुबह पहली गिरफ्तारी की है। फिलहाल मामले में गहन जांच चल रही है।

Jul 20, 2023 - 13:28
 0  3
मणिपुर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह दोषियों को दे सकते हैं मृत्युदंड

मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न करके घुमाने की घटना पर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कड़ा रुख अपना लिया है। उन्होंने सभी अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। सीएम ने बताया कि मामले में पहली गिरफ्तारी आज सुबह की गई है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना को लेकर सीएम से बात की। 

अमित शाह


अमित शाह ने गुरुवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से बात की। माना जा रहा है कि गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री को 4 मई को हुई इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सूत्रों ने बताया कि शाह ने सिंह से घटना में शामिल सभी लोगों को पकड़ने के लिए संभावित कदम उठाने और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करने को कहा है।

            यह है मामला

मणिपुर इन दिनों जातीय हिंसा की चपेट में है, लेकिन अब एक वीडियो को लेकर मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में तनाव फैल गया है जिसमें दो महिलाओं को नग्न करके घुमाया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो चार मई का है और दोनों महिलाएं कुकी समुदाय से हैं, वहीं जो लोग महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमा रहे हैं वो सभी मैतई समुदाय से हैं। आदिवासी संगठन इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow