"निरहुआ" और "आम्रपाली" दुबे की फिल्म का ट्रेलर लॉन्च !!

भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता और सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की फिल्म 'मंडप' दहेज प्रथा पर आधारित है। आज इस फिल्म का ट्रेलर लांच हुआ है।

Aug 12, 2023 - 17:02
Aug 12, 2023 - 17:04
 0  14
"निरहुआ" और "आम्रपाली" दुबे की फिल्म का ट्रेलर लॉन्च !!
आज हमारे समाज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात होती है। लेकिन इस बात को अमल में कितना लाया जाता है, आज भी यह एक बहुत बड़ा सवाल है। हर मां बाप का सपना होता है कि उनकी बेटी की शादी अच्छे घर में हो, लेकिन अच्छे घर में रिश्ता करने लिए एक पिता का कमर टूट जाती है। जब लड़के वाले मुंह खोलकर दहेज की मांग करते हैं। भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता और सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की फिल्म 'मंडप' दहेज प्रथा पर आधारित है। आज इस फिल्म का ट्रेलर लांच हुआ है।
फिल्म 'मंडप' के ट्रेलर की शुरुआत दहेज के लेन देन से होती है।  जब लड़के के घर वाले लड़की की पिता से मांग करते हुए कहते हैं, 'तीस लाख रुपया नगद, समान ऊपर से, अउर चार चक्का पक्का।' तभी हीरो की एंट्री होती है और उसके पिता लड़की के पिता से पूछते है, 'कईसन बा लड़का? लड़की के पिता कहते हैं, 'लईका हमरा के पसंद बा, हमार बेटियां से खूब जोड़ी जमी।' ट्रेलर में दिखाया जाता है कि हीरो और हीरोइन की शादी हो रही है। उधर लड़के के घर वाले दहेज के कुछ बचे हुए पैसे की डिमांड कर रहे हैं। जब लड़की को पता चलता है कि उसके पिता ने सब कुछ गिरवी रखकर दहेज के पैसे जमा किए हैं तो वह बारातियों पर बंदूक तान कर कहती है , 'जब तक दहेज क पाई पाई लौटा न देब, तब तक ई बारात इंहा से वापस नाही जाई।'

Disclaimer :  fastnewsplus ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर amar ujala की फीड से प्रकाशित की गयी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow