Punjab : बाढ़ के कारण "सभी सरकारी स्कूलों में तीन दिन की छुट्टी" , पांच दिन का येलो अलर्ट !!

मौसम विभाग ने पंजाब में बुधवार से अगले पांच दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अनुसार पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ने की आशंका है। इस दौरान तापमान में खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

Aug 23, 2023 - 14:14
 0  20
Punjab : बाढ़ के कारण "सभी सरकारी स्कूलों में तीन दिन की छुट्टी" , पांच दिन का येलो अलर्ट !!

पंजाब में बाढ़ और बरसात के कारण दिक्कतें बढ़ गई हैं। बाढ़ के चलते सभी सरकारी स्कूलों में 26 अगस्त तक छुट्टी घोषित कर दी गई है। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने यह जानकारी दी। 

वहीं मौसम विभाग ने पंजाब में बुधवार से अगले पांच दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अनुसार पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ने की आशंका है। इस दौरान तापमान में खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। सोमवार रात व मंगलवार को कुछ जिलों में बारिश के चलते तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 

Disclaimer :  fastnewsplus ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर amar ujala की फीड से प्रकाशित की गयी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow