700 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले गैंग का किया खुलासा, नौ गिरफ्तार

पुलिस ने 700 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। साथ ही पुलिस ने गिरोह के नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पैसा दुबई के रास्ते चीन भेजा जा रहा था।

Jul 25, 2023 - 13:18
 0  4
700 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले गैंग का किया खुलासा, नौ गिरफ्तार

हैदराबाद, एजेंसी। हैदराबाद पुलिस ने चीनी हैंडलर्स से जुड़े एक बड़े धोखाधड़ी गिरोह का खुलासा किया है, जिसने एक साल से भी कम समय में 15 हजार भारतीयों को 700 करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाया था। पुलिस ने कहा कि पैसा दुबई के रास्ते चीन भेजा गया था और इसमें से कुछ लेबनान स्थित आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह द्वारा संचालित खाते में भी भेजा गया था।

सीवी आनंद ने कहा कि पुलिस को संदेह है कि पैसे का एक हिस्सा क्रिप्टोकरेंसी में परिवर्तित किया गया था और हिजबुल्लाह द्वारा संचालित वॉलेट में जमा किया गया था।
नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें चार हैदराबाद से, तीन मुंबई से और दो अहमदाबाद से पकड़े गए हैं। पुलिस छह अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow