सीमा शुल्क विभाग ने दाबोचे करोड़ों के हीरे !!

महाराष्ट्र के ठाणे में पांच करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। आरोपियों में एक दंपति और उनकी बेटी का नाम भी शामिल है।

Aug 12, 2023 - 15:24
 0  3
सीमा शुल्क विभाग ने दाबोचे करोड़ों के हीरे !!

महाराष्ट्र में चायपत्ती के पाउच में करोड़ों रुपए के हीरे तस्करी करने का मामला सामने आया है। सीमा शुल्क विभाग ने आरोपी को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुकीम रजा अशरफ मंसूरी के रूप में हुई है, जो मुंबई से दुबई जा रहा था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

खबर के अनुसार, मुंबई के नल बाजार इलाके में रहने वाला 30 वर्षीय मुकीम रजा अशरफ मुंबई से दुबई जा रहा था। इस बीच सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलीजेंस यूनिट ने मंसूरी को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रोक लिया। जांच में मंसूरी के बैग से एक मशहूर चाय ब्रांड के पाउच बरामद हुए। जब इन पाउच की जांच की गई तो इनमें से आठ पाउचों में 34 हीरे बरामद हुए। जिनकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए है। आरोपी ने बताया कि उसे हीरों की तस्करी के लिए पांच हजार रुपये देने का वादा किया गया था। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। 

Disclaimer :  fastnewsplus ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर amar ujala की फीड से प्रकाशित की गयी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow