सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि की प्रार्थना के लिए सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक ||

सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के अपने आवास के प्रथम तल स्थित शक्तिपीठ में सीएम योगी ने भोलेनाथ को विल्व पत्र, कमल पुष्प आदि अर्पित करने कर बाद दूध, फल के रस व जल से अभिषेक किया।

Aug 14, 2023 - 15:49
 0  2
सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि की प्रार्थना के लिए सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक ||

सावन महीने के छठवें सोमवार को गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में रुद्राभिषेक किया। उन्होंने भगवान भोलेशंकर से सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति की प्रार्थना की। सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के अपने आवास के प्रथम तल स्थित शक्तिपीठ में सीएम योगी ने भोलेनाथ को विल्व पत्र, कमल पुष्प आदि अर्पित करने कर बाद दूध, फल के रस व जल से अभिषेक किया
मठ के मुख्य पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी व अन्य आचार्य एवं पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow