कानपुर बुंदेलखंड में बारिश के आसार कम; अल-नीनो की चपेट में यूपी ||

उत्तर प्रदेश अल-नीनो की चपेट में आ गया है। कानपुर बुंदेलखंड में बारिश के आसार कम हो गया है। 30 सितंबर तक मानसून रहता है, लेकिन अभी से ही हालात खराब है। इस महीने पिछले नौ दिनों से बारिश नहीं हुई है। फसलें प्रभावित हैं। मौसम विभाग के अनुसार ऐसा बदलाव लंबे समय बाद दिखा है।

Aug 14, 2023 - 15:36
 0  5
कानपुर बुंदेलखंड में बारिश के आसार कम; अल-नीनो की चपेट में यूपी ||

जलवायु परिवर्तन से इस बार समय से पहले ही अलनीनो का प्रभाव हावी हो गया है। जिसकी वजह से कानपुर मंडल समेत पूरे प्रदेश के तराई वाले जिलों को छोड़कर बारिश का सिलसिला टूट गया है। मानसूनी हवाओं की दिशा बदलने बारिश वाले बादल बनना बंद हो गए हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के हवाले से बताया है कि इस सीजन में जून से लेकर अभी तक पूर्वी उप्र में बारिश की मात्रा 29 प्रतिशत कम दर्ज की गई है। डा. पांडेय के अनुसार आगामी 30 सितंबर तक चलने वाले मानसून माह में बारिश की संभावना कम हो गई है। इससे धान व खरीफ की अन्य फसलों का उत्पादन प्रभावित हो सकता है।

अलनीनो ने बदल दी मानसून की दिशा

किसी भी क्षेत्र में अच्छी बारिश के लिए हवाओं की दिशा तय है। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर से होकर हवाएं दक्षिण भारत होते हुए बंगाल की खाड़ी से निकलती हैं, जो आगे पूर्वोत्तर हिमालयी राज्यों से निकलते हुए मध्य क्षेत्र, राजस्थान होते हुए जम्मू कश्मीर तक जाती है। 

मौसम विभाग प्रमुख डा. पांडेय के अनुसार इस बार के अध्ययन में यह सामने आया है कि मानसूनी हवाएं कानपुर मंडल, बुंदेलखंड व प्रदेश के तराई वाले जिलों को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर मानसूनी हवाएं इतनी ज्यादा ऊंचाई पर है कि उसकी वजह से बारिश वाले बादल नहीं न पा रहे हैै। ऐसी स्थिति में बारिश का सिलसिला जो सितंबर तक लगातार चलना चाहिए था वह टूट गया है||

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow