वृंदावन में प्रेम मंदिर के सामने रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग

वृंदावन में प्रेम मंदिर के सामने रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।

Jul 28, 2023 - 13:45
 0  6
वृंदावन में प्रेम मंदिर के सामने रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग

मथुरा के वृंदावन में प्रेम मंदिर के सामने रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि कोई भी रेस्टोरेंट के पास तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इस दौरान जैसे ही धमाके के साथ गैस सिलिंडर फटे तो दहशत फैल गई।  सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब रेस्टोरेंट मालिन ने राहत की सांस ली। आग में 50 लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।

वृंदावन में  प्रेम मंदिर के सामने  दरबार रेस्टोरेंट है। बताया गया है कि शुक्रवार सुबह रेस्टोरेंट में करीब 7:30 बजे आग लग गई। आग की घटना के दौरान रेस्टोरेंट के साथ आसपास के लोगों में आगरा तफरी मच गई। लोग रेस्टोरेंट से भागने लगे।दहशत उस समय फैल गई, जब गैस सिलिंडर भी फटने लगे। सूचना मिलते ही तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। करीब दो घंटे में बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow