लखीमपुर में शारदा का कहर: स्कूल समेत 22 घर नदी में समाए||

अहिराना गांव में शारदा नदी का कटान जारी है। बृहस्पतिवार को गांव का स्कूल भी नदी में समा गया है। अब तक 22 घर नदी में समा चुके हैं। आंखों में बेबसी के आंसू लिए पीड़ित अपना आशियाना छोड़ सड़कों पर रहने को मजबूर हैं।

Jul 13, 2023 - 16:17
 0  3
लखीमपुर में शारदा का कहर: स्कूल समेत 22 घर नदी में समाए||

लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ ब्लॉक के अहिराना गांव में शारदा नदी ने ऐसा तांडव मचाया है, जिससे यहां के लोग सड़क पर आ गए। प्रशासन ने पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर बसाने के निर्देश तो दिये हैं, मगर सरकारी मरहम ग्रामीणों के घाव नहीं भर पा रहा है। आंखों में बेबसी के आंसू लिए पीड़ित अपना आशियाना छोड़ सड़कों पर रहने को मजबूर हैं। एक दिन पहले प्राथमिक स्कूल से नदी महज नौ मीटर दूर थी। बृहस्पतिवार को नदी ने पूरा स्कूल लील लिया। अहिराना गांव के कई घर नदी में समा चुके हैं। अहिराना गांव फूलबेहड़ में शारदा तटबंध के पास बसा है। लोगों की कमाई का जरिया मात्र खेती-किसानी है। निघासन तहसील क्षेत्र के गांव ग्रंट 12 और सदर तहसील के मंझरी, अहिराना में इस समय शारदा का कटान कहर ढा रहा है। इस साल सैकड़ों बीघा कृषि भूमि नदी में समा चुकी है। करीब 22 घर कट चुके हैं। लोगो में हाहाकार मचा है।|

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow