"राहुल गांधी कभी किस करते हैं, भारत माता की हत्या की बात करते हैं" : डिप्टी सीएम!!

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इतने बड़े हो जाने पर भी राहुल गांधी कुछ नहीं सीख पाए हैं। वो कभी सदन में फ्लाइंग किस का इशारा करते हैं तो कभी गले लगते हैं...

Aug 10, 2023 - 14:30
Aug 10, 2023 - 14:56
 0  2
"राहुल गांधी कभी किस करते हैं, भारत माता की हत्या की बात करते हैं"  : डिप्टी सीएम!!

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कभी भारत जोड़ो की बात करते हैं तो कभी भारत माता की हत्या की बात करते हैं। उन्हें अभी काफी कुछ सीखने की जरूरत है डिप्टी सीएम केशव ने अपने बयान में कहा कि एक छोटा बच्चा भी दो तीन साल में बोलना सीख जाता है पर इतनी ज्यादा उम्र हो जाने पर भी राहुल गांधी कुछ नहीं सीख पाए , केशव ने कहा कि वो सदन में कभी आंख मारते हैं। कभी गले लगते हैं। कभी फ्लाइंग किस करते हैं। उन्हें अभी काफी कुछ सीखने की जरूरत है।

राहुल गांधी पर भाजपा की कई महिला सांसदों ने लोकसभा में फ्लाइंग किस का इशारा करने का आरोप लगाया है और पत्र पर हस्ताक्षर कर लोकसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की है।

Disclaimer :  fastnewsplus ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर amar ujala की फीड से प्रकाशित की गयी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow