मुंबई से 148 लड़के-लड़कियां किडनैप, इतने बच्चों को पुलिस ने ढूंढ निकाला

May 19, 2023 - 14:31
 0  11
मुंबई से 148 लड़के-लड़कियां किडनैप, इतने बच्चों को पुलिस ने ढूंढ निकाला

डोंबिवली में मनपाड़ा, विष्णुनगर, तिलकनगर और डोंबिवली रामनगर में चार पुलिस स्टेशन हैं जहां से डेढ़ साल में 148 बच्चे लापता हो गए हैं, जिनमें 93 नाबालिग लड़कियां और 55 लड़के शामिल हैं।

मुंबई में लड़के और लड़कियों के किडनैपिंग का बड़ा मामला सामने आया है। इस बाबत कुछ आंकड़े भी सामने आए हैं जो चौंकाने वाले हैं। महाराष्ट्र में एक तरफ रोजाना 70 लड़कियों के गायब हो रही है। मुंबई से सटे डोंबिवली इलाके में पिछले डेढ़ साल में 93 नाबालिग लड़कियों के गायब होने की जानकारी सामने आई है। इस मामले में डोंबिवली पुलिस अबतक 84 नाबालिग लड़कियों का पता लगा चुकी है। वहीं 9 लड़कियां अब भी लापता है। जानकारी के मुताबिक डोंबिवली में मनपाड़ा, विष्णुनगर, तिलकनगर और डोंबिवली रामनगर में चार पुलिस स्टेशन हैं जहां से डेढ़ साल में 148 बच्चे लापता हो गए हैं, जिनमें 93 नाबालिग लड़कियां और 55 लड़के  शामिल हैं। 

148 लड़के-लड़कियां गायब

डोंबिवली के एसीपी सुनील कुराड़े के मुताबिक पुलिस ने अब तक 84 लड़कियों और 54 लड़कों को ढूंढ निकाला लेकिन 9 नाबालिग लड़कियां अब भी लापता है। वहीं 1 लड़का भी अभी लापता है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है, लेकिन पुलिस को जानकारी मिली है कि ये नाबालिग लड़कियां पारिवारिक विवाद, डिप्रेशन, नाबालिग के साथ धोखाधड़ी के साथ-साथ शादी के प्रलोभन, प्रेम प्रसंग और नाबालिग लड़की के फरार होने के कारण घर छोड़ रही हैं। 

क्या बोले पुलिस अधिकारी

पुलिस जांच से पता चला है कि कोई सबूत नहीं बचा है और माता-पिता को इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि वे क्या कर रहे हैं और स्कूल या कॉलेज में उनके विचार क्या हैं। पुलिस अधिकारी ने लोगों से अपने बच्चों की देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ सालो में कुल 148 बच्चे गायब हुए हुए है, जिनमें लड़के और लड़कियां दोनो शामिल हैं। ये सारे मामले किडनैपिंग के हैं, जो हमारे एरिया में घटित हुई हैं। उन्होंने कहा 10 लापता बच्चों की खोजबीन जारी है और मामले की जांच की जा रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow