मणिपुर के बाद अब बंगाल में महिला प्रत्याशी निर्वस्त्र

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार की घटना के बाद लोगों में गुस्से की आग अभी शांत भी नहीं हुई है कि बंगाल में महिला के साथ हिंसा और निर्वस्त्र घुमाने का मामला सामने आया है। एक ग्राम पंचायत की महिला प्रत्याशी ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर छेड़छाड़ और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

Jul 21, 2023 - 12:31
Jul 21, 2023 - 13:20
 0  4
मणिपुर के बाद अब बंगाल में महिला प्रत्याशी निर्वस्त्र

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार की घटना के बाद लोगों में गुस्से की आग अभी शांत भी नहीं हुई है कि बंगाल में महिला के साथ हिंसा और निर्वस्त्र घुमाने का मामला सामने आया है। एक ग्राम पंचायत की महिला प्रत्याशी ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर छेड़छाड़ और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

हावड़ा के पांचला इलाके में पंचायत चुनाव के मतदान के दिन ग्राम पंचायत की महिला प्रत्याशी ने तृणमूल कार्यकर्ताओं पर शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। प्रत्याशी का आरोप है कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि मुझे तृणमूल के लगभग 40-50 उपद्रवियों ने मारा-पीटा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow