भाजपा सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी, शाह बोले- घोटालों पर जवाब दें बंटाधार और कमलनाथ !!
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में प्रदेश सरकार के गरीब कल्याण महा अभियान 2003-2023 के रिपोर्ट कार्ड को लांच किया। इस दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा।
अमित शाह ने अपने संबोधन के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। शिवराज सिंह के सीएम बनने के सवाल पर अमित शाह ने कहा की अभी शिवराज सीएम हैं। आप पार्टी का काम पार्टी को करने दें। वहीं, परिवारवाद को लेकर टिकट देने के मुद्दे पर कहा की जब पार्टी की मलकियत किसी एक परिवार के हाथ में रहना परिवारवाद है।
चुनाव के समय घोषणाएं करने की बात कहने पर शाह ने कहा कि हमने चुनाव के समय कोई योजना घोषित नहीं की है। गरीब को भी पता है की एक लाख का मकान देने को भुलाकर कोई 200 रुपये की बिजली माफ करने पर वोट नहीं देगा। कांग्रेस के 15 महीने की सरकार के कामकाज पर सवाल किए जाने पर शाह ने कहा कि 2018 में कांग्रेस ने एक सोची समझी रणनीति के तहत जाति का जहर घोलने का काम किया था। इस बार जनता ने उनके 15 महीने का कामकाज देख लिया है। वहीं, नूंह हिंसा पर किए गए सवाल पर शाह ने कहा कि उनके मन में जो चलता है वही बोलते हैं। एक महीने बाद पता चल जाएगा कि देंगे नहीं हुए तब आप पूछ लेना कि दंगे क्यों नहीं हुए। कमलनाथ पर घोटालों और भ्रष्टचार के शाह के आरोप पर भाजपा सरकार के कर्रवाई करने के सवाल पर शाह ने कहा की हमारी जांच चल रही है। यदि यह सवाल कमलनाथ ने प्लांट कराया है तो ठीक नहीं है। जांच भी तेज हो सकती है।
मध्यप्रदेश की उपलब्धियों को देखें तो प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। सड़कों बनी हैं। सिंचाई क्षमता करोड़ों गरीब किसानों के लिए लाभ है। 46 लाख बेटियों को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मिला है। उज्जैन में महाकाल महालोक बना है। भोपाल इंदौर में मेट्रो रेल शुरू की है। मेडिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिन्दी में शुरू की है। पेसा कानून बनाया है। हमने स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय शुरू किया है। अमृत सरोवर का निर्माण किया है। 15 माह की सरकार में कांग्रेस ने क्या किया। इसका बंटाधार और कमलनाथ को जवाब देना चाहिए। गरीब कल्याण के पूरे मूवमेंट को लगड़ा और अपाहिज कर दिया। 600 करोड़ के इफ्को घोटाले में वे जुड़े हुए है। 800 से ज्यादा ट्रांसफर कर के ट्रांसफर इंडस्ट्री लगाने का काम किया।
मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत कई क्षेत्रों में नंबर 1 पर पहुंच गया है। आप सब के माध्यम से मैं 9 करोड़ की आबादी से आपके आशीर्वाद की अपेक्षा करता हूं। यहां गांव कस्बे तक हमारा संगठन फैला है। ये भी आपके आशीर्वाद के बगैर संभव नहीं है। अमित शाह ने केंद्र में कांग्रेस की सरकार के 24 घोटाले गिनाएं और कांग्रेस से जवाब मांगा। भाजपा की केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। शाह ने कहा की प्रदेश की जनता को निर्णय लेना है कि देश को विकसित होने वाली सूची में शामिल होना है या घोटाले वाली सूची में शामिल होना है। मैं प्रदेश की जनता से अपील करता हूं कि आप मोदी जी की महान विकास यात्रा में सहयोग करें। हम चाहते है की चुनाव विकाश और गरीब कल्याण के मुद्दे पर हो।
What's Your Reaction?