बुलंदशहर में घर की छत गिरी, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में घर की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया मलबे में परिवार के कई सदस्य दब गए। हादसे में चार लोगों के शवों को निकाल लिया गया है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है।

Jul 19, 2023 - 11:14
 0  3
बुलंदशहर में घर की छत गिरी,  एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

बुलंदशहर जिले के नरसेना थाना इलाके के गांव मवई में देर रात मकान का लिंटर गिर गया।. इसके मलबे में दबकर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है. इस छत पर एक दिन पहले ही लेंटर डाला गया था परिवार के 13 सदस्य ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे थे। देर रात हुए हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन मलबे में दबे लोगों को निकालने के प्रयास शुरू किए। 
सूचना मिलते ही सीओ समेत अन्य अधिकारियों की कई टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। फिलहाल राजपाल और उनकी पत्नी सुनीता, कुलदीप और धर्मेंद्र की मौत की पुष्टि हो गई है। मौके पर जिलाधिकारी पहुंचे हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow