"प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग,तीन फायरकर्मी झुलसे" , अस्पताल में भर्ती !!

राजधानी लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र में एक प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिसे बुझाने में तीन फायरकर्मी झुलस गए।

Aug 16, 2023 - 13:39
Aug 16, 2023 - 13:39
 0  3
"प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग,तीन फायरकर्मी झुलसे" , अस्पताल में भर्ती !!

राजधानी लखनऊ के थाना नाका क्षेत्र के मोतीनगर चौकी की एक प्लाईवुड फैक्ट्री में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। जिसे बुझाने के प्रयास में तीन फायर कर्मी झुलस गए। उन्हें शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां व स्थानीय पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, इस दौरान फायरकर्मी भी झुलस गए।
झुलसे फायरकर्मियों नवनीत कुमार, मानवेंद्र सिंह और आशीष कुमार पांडे को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
डीआईजी फायर जुगल किशोर तिवारी घायल फायरकर्मियों का हालचाल लेने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे।

Disclaimer :  fastnewsplus ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर amar ujala की फीड से प्रकाशित की गयी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow