गुजरात भाजपा महासचिव "प्रदीप सिंह वाघेला" ने पद से दिया इस्तीफा !!
प्रदीप सिंह वाघेला ने गुजरात भाजपा के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा को झटका लगा है।
प्रदीप सिंह वाघेला ने गुजरात भाजपा के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा को झटका लगा है। प्रदीप सिंह वाघेला गुजरात भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के बाद दूसरे ताकतवर नेता हैं। बीते दिनों राज्य में प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की अटकलें लग रहीं थी। जिनमें नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में प्रदीप सिंह वाघेला प्रमुख उम्मीदवार बनकर उभरे थे। हालांकि अब उनकी विदाई से कई सवाल खड़े हो गए हैं। इस्तीफे पर प्रदीप सिंह वाघेला ने कहा है कि कुछ ही दिनों में सबकुछ ठीक हो जाएगा। वाघेला को गुजरात भाजपा के महासचिव पद पर 10 अगस्त 2016 को नियुक्ति हुई थी।
What's Your Reaction?