क्या जयंत चौधरी एनडीए में शामिल होंगे ??

पूर्व डीआईजी डॉ. सर्वेश ओझा मंगलवार को सुभासपा में शामिल हो गए। इस मौके पर राजभर ने सपा पर जमकर हमला बोला और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने की संभावना पर बयान दिया।

Aug 9, 2023 - 13:32
 0  3
क्या जयंत चौधरी एनडीए में शामिल होंगे ??

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने की संभावना पर बयान दिया है। मीडिया ने जब उनसे जयंत के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि दारा सिंह चौहान के बारे में भी यही कहा जाता था कि वह एनडीए में नहीं आएंगे लेकिन आ गए। धैर्य रखिये और देखते जाइये...। बीते दिनों दारा सिंह चौहान सपा विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए।

राजभर मंगलवार को पूर्व डीआईजी डॉ. सर्वेश ओझा के सुभासपा में शामिल होने के अवसर पर मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा को सुभासपा के एनडीए में शामिल होने से दिक्कत हो रही है। इसलिए सपा हमारी पार्टी को सोशल मीडिया पर बदनाम करने में जुटी है। सपा के लोग चार सौ बीसी और फ्रॉडगिरी में माहिर हैं। उन्होंने कहा कि सपा नेता ने अरविंद राजभर से जुड़ा फेक वीडियो बनवाया है। इसी के साथ ही धर्मेंद्र सिंह चौहान, असलम अली खान, वीर बहादुर, शिल्पा सिंह, देव नंद, अलख राम चौरसिया और ओमजी दीक्षित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में शामिल हो गए। इस मौके पर कई सपा व बसपा कार्यकर्ता भी सुभासपा में शामिल हो गए। 

Disclaimer : fastnewsplus  ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर amarujala की फीड से प्रकाशित की गयी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow