अयोध्या : आज से शुरू होगा "अयोध्या का श्रावन झूलन महोत्सव"!!

अयोध्या का श्रावन झूलन महोत्सव आज से शुरू होगा। नगर के मठमंदिरों से भगवान के विग्रह की शोभायात्रा निकलेगी और मणिपर्वत पर मेला लगेगा।

Aug 19, 2023 - 13:01
 0  2
अयोध्या : आज से शुरू होगा "अयोध्या का श्रावन झूलन महोत्सव"!!

रामनगरी में पखवाड़ेभर तक चलने वाले श्रावण झूलन महोत्सव का आगाज आज से होगा। पहले दिन अयोध्या के सभी मठ-मंदिरों से भगवान के विग्रह को रथ पर सवार कर शोभायात्रा के साथ मणिपर्वत पर लाकर झूला झुलाया जाता है। शनिवार को भगवान राम समेत चारों भाई पत्नियों संग झूला झूलेंगे। मंदिरों से दोपहर बाद विग्रह के साथ शोभायात्रा निकलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज अयोध्या में मौजूद रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

नगर में भारी भीड़ के मद्देनजर रामनगरी में चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। श्रावण शुक्ल की तृतीया पर वर्ष में एक बार मठ मंदिरों में विराजमान भगवान बाहर निकलते हैं। इस दौरान मंदिरों में विराजमान भगवान के विग्रह को गाजे-बाजे, हाथी-घोड़ों के साथ रथ पर सवार कर शोभायात्रा के रूप में मणिपर्वत ले जाया जाता है। यहां प्राचीन बरगद की डाल पर झूला डालकर झुलाया जाता है। वापस मंदिर लौटने पर भगवान श्रावण पूर्णिमा तक मंदिर के गर्भगृह के सामने लगे झूले पर विराजमान रहते हैं।

Disclaimer :  fastnewsplus ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर amar ujala की फीड से प्रकाशित की गयी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow