हिमाचल प्रदेश : मुख्यमंत्री सुक्खू ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

Jul 11, 2023 - 15:52
Jul 11, 2023 - 15:53
 0  3
हिमाचल प्रदेश : मुख्यमंत्री सुक्खू ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्राकृतिक आपदा के मुकाबले में सक्रिय रूप से काम किया है और प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं। इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सभी वरिष्ठ नागरिकों और छोटे बच्चों वाले परिवारों सहित 10 लोगों को चंद्र ताल झील, लाहौल स्पीति से भुंतर, कुल्लू तक एयरलिफ्ट किया गया है। मैं निकासी और बहाली कार्यों की निगरानी के लिए जिला कुल्लू और मंडी का भी दौरा कर रहा हूं। इससे पहले सोमवार को उन्होंने कहा था कि राज्य ने पिछले 50 साल में इतनी भारी बारिश नहीं देखी है। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राज्य में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान के संबंध में मुख्यमंत्री से बात की और राज्य सरकार को संकट से बाहर निकालने के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow