"भूस्खलन और बादल फटने से हाहाकार", 23 से अधिक की मौत; घटनास्थल पर पहुंचे "सीएम"

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच भारी बारिश से तबाही का दौर जारी है। राज्य जगह-जगह बादल फटने व भूस्खलन से 23 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लापता है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, आपदा के कारण राज्य में 752 सड़कें बंद हैं।

Aug 14, 2023 - 14:56
Aug 14, 2023 - 14:57
 0  12
"भूस्खलन और बादल फटने से हाहाकार", 23 से अधिक की मौत; घटनास्थल पर पहुंचे "सीएम"

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच भारी बारिश से तबाही का दौर जारी है। राज्य जगह-जगह बादल फटने व भूस्खलन से 23 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लापता है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, आपदा के कारण राज्य में 752 सड़कें बंद हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने शिमला के समरहिल में शिव मंदिर के पास हुए भूस्खलन के बाद बचाव कार्यों की निगरानी की। कहा कि जान बचाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और सरकार फंसे हुए लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बारिश से प्रभावित शिमला के समरहिल क्षेत्र में भूस्खलन स्थल पर स्थिति का निरीक्षण किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow