बरेली में बड़ा हादसा: झोपड़ी पर गिरी पड़ोसी के मकान की दीवार ||

फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव खल्लपुर में रविवार देर रात बारिश के कारण दर्दनाक हादसा हो गया। पड़ोसी के मकान की दीवार गिरने से झोपड़ी में रह रहा परिवार दब गया। परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। तीन घायल हो गए।

Aug 7, 2023 - 14:42
 0  3
बरेली में बड़ा हादसा: झोपड़ी पर गिरी पड़ोसी के मकान की दीवार ||

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है। बारिश के दौरान गरीब की झोपड़ी पर पड़ोसी के मकान की दीवार गिर गई। इससे झोपड़ी में सो रहे दो बच्चों की दबकर मौत हो गई। परिवार की महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका जिला अस्पताल रेफर किया गया है।फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव खल्लपुर में रविवार देर रात बारिश के करण राजवीर के मकान की दीवार गिर गई। उनके पड़ोस में परिवार सहित रह रहे उमेश कश्यप की झोपड़ी पर दीवार भरभराकर गिरी। झोपड़ी में उमेश, उसकी पत्नी और दो बेटे, एक बेटी सो रहे थे। दीवार गिरने से सभी दीवार के नीचे दब गए||

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow