'गदर 2' के निर्देशक अनिल शर्मा ने सीमा हैदर को कहा बहादुर,बोले- वह फीमेल तारा सिंह हैं

अपने मुल्क पाकिस्तान को छोड़कर भारत आई सीमा हैदर की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। कराची से नोएडा के रबूपुरा पहुंची सीमा हैदर इन दिनों भारत और पाकिस्तानी मीडिया में छाई हुई हैं।

Jul 14, 2023 - 16:04
Jul 14, 2023 - 16:08
 0  7
'गदर 2' के निर्देशक अनिल शर्मा ने सीमा हैदर को कहा बहादुर,बोले- वह फीमेल तारा सिंह हैं

अनिल शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गदर 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जो कि फैंस को खूब पसंद आया था। इसके बाद इस फिल्म का मशहूर गाना उड़ जा काले कावां रिलीज किया गया। अब फैंस को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में अनिल शर्मा ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उनसे पाकिस्तान से भारत के नोएडा आई सीमा हैदर के बारे में सवाल किया गया, जिसका उन्होंने जवाब दिया। 

अनिल शर्मा ने की सीमा हैदर की तारीफ
अपने मुल्क पाकिस्तान को छोड़कर भारत आई सीमा हैदर की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। कराची से नोएडा के रबूपुरा पहुंची सीमा हैदर इन दिनों भारत और पाकिस्तानी मीडिया में छाई हुई हैं। सीमा की कहानी गदर की याद दिलाती है कि कैसे तारा सिंह अपनी पत्नी और बच्चे के लिए पाकिस्तान गए थे। इस बारे में गदर के निर्देशक अनिल शर्मा ने सीमा हैदर की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'वह बहुत बहादुर है और अपने प्यार से मिलने के लिए भारत आई है और उस लड़के ने बच्चों के साथ सीमा को स्वीकार कर लिया है, इसके लिए उसका स्वागत होना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow