शादीशुदा अंजू प्रेमी से मिलने पहुंची पाकिस्तान

भारत की लड़की पाकिस्तान पहुंची है। टेरा एलिगेंसी सोसाइटी में रहने वाली अंजू सोशल मीडिया पर दोस्त बने नसरूल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान पहुंच गई।

Jul 24, 2023 - 13:36
 0  2
शादीशुदा अंजू प्रेमी से मिलने  पहुंची पाकिस्तान

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर जैसा एक मामला अलवर के भिवाड़ी में सामने आया है। लेकिन इस बार भारत की लड़की पाकिस्तान पहुंची है। टेरा एलिगेंसी सोसाइटी में रहने वाली अंजू (33) सोशल मीडिया पर दोस्त बने नसरूल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान पहुंच गई।
अंजू सगाई के कुछ दिन बाद इंडिया जाएगी और फिर वापस पाकिस्तान आएगी।नसरुल्लाह ने मीडिया से कहा है कि वो अंजू से शादी करेगा। 

जानकारी के मुताबिक, अंजू अपने पति अरविंद कुमार के साथ दो साल से टेरा एलिगेंसी सोसाइटी में रह रही है। उसकी 15 साल की एक लड़की और 6 साल का लड़का है। इन दोनों को ही नहीं पता कि उनकी मां पाकिस्तान चली गई है।

पुलिस और CID की टीमें अब इस केस की जांच कर रही हैं। SP विकास शर्मा ने बताया कि महिला के पति या किसी और ने कोई FIR या लिखित शिकायत नहीं है।

2020 में ही बनवा लिया था पासपोर्ट


पहले अंजू अपने परिवार के साथ भिवाड़ी के UIT सेक्टर-7 में रहती थी। कुछ समय यहां के H टावर में फ्लैट नंबर 704 में किराए पर रही और यहीं से 2020 में पासपोर्ट बनवाया। अंजू ने पाकिस्तान जाने के लिए 21 जून को आवेदन किया था। पाकिस्तान जाने से पहले वह आई टावर में 903 फ्लैट में रह रही थी। अंजू टू व्हीलर कंपनी में काम करती है। पति इंडो कंपनी में काम करते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow