लखनऊ जू के इकलौते बब्बर शेर पृथ्वी की मौत : 21 दिनों से बीमार था पृथ्वी

लखनऊ जू में पिछले 21 दिन से बीमार चल रहे बब्बर शेर पृथ्वी की मौत हो गई है। बुजुर्ग नर बब्बर शेर पृथ्वी से शनिवार को अंतिम सांस ली है।वह 21 दिनों से बीमार चल रहा था।

Jul 9, 2023 - 15:39
Jul 10, 2023 - 13:43
 0  4
लखनऊ जू के इकलौते बब्बर शेर पृथ्वी की मौत : 21 दिनों से बीमार था पृथ्वी

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जू में पिछले 21 दिन से बीमार चल रहे बब्बर शेर पृथ्वी की मौत हो गई है। बुजुर्ग नर बब्बर शेर पृथ्वी से शनिवार को अंतिम सांस ली है।वह 21 दिनों से बीमार चल रहा था। बीमारी की वजह से उसने कई दिनों से खाना पीना छोड़ रखा था। उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी। शनिवार शाम को उसने दम तोड़ दिया।
उसकी मौत की पुष्टि जू की निदेशक अदिति शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पृथ्वी की उम्र काफी ज्यादा हो गई थी। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। वह ठीक से खाना भी नहीं खा पा रहा था। उसे बस तरल पदार्थ ही दिया जा रहा था। आज उसकी मौत हो गई।
 यह बब्बर शेर साल 2015 में विलासपुर प्राणि उद्यान छत्तीसगढ़ से लखनऊ प्राणि उद्यान लाया गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow