भूस्खलन की चपेट में आया शिव मंदिर, निकाले गए आठ शव , कई लोग दबे, बचाव अभियान जारी !!

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच पिछले कई घंटों से भारी बारिश से तबाही का दौर जारी है। राजधानी शिमला में कई जगह भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन में एक मंदिर ढह गया। इससे आसपास की इमारतों को भी खतरा है। कई लोग फंसे हुए हैं।

Aug 14, 2023 - 17:28
 0  23
भूस्खलन की चपेट में आया शिव मंदिर, निकाले गए आठ शव , कई लोग दबे, बचाव अभियान जारी !!

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बड़ा हादसा हुआ है। यहां भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन की चपेट में एक शिव मंदिर आ गया। इसमें 40 से ज्यादा लोगों के दबे होने की बात सामने आ रही है। अब तक आठ लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। शिमला के समरहिल इलाके में ये हादसा हुआ है।  

जानकारी के मुताबिक, आठ शवों को मलबे से निकाला गया है। मौके पर बचाव अभियान जारी है। सावन के सोमवार की वजह से मंदिर में काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। उधर, शिमला के लाल कोठी में भी भूस्खलन से कुछ लोगों के दबने की आशंका है। हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट कर इस घटना पर दुख जताया है।

शिमला के एसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि भूस्खलन में एक मंदिर ढह गया। इससे आसपास की इमारतों को भी खतरा है। कई लोग फंसे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर लैंड स्लाइड भी हो रहा है। सावन के सोमवार की वजह से सुबह मंदिर में कई लोग पहुंचे थे।

जानकारी मिली है कि शिव मंदिर में मोंटू पुत्र जयंत, नीरज पुत्र शांति स्वरूप, संजू पुत्र मोहन, हरीश वकील और पवन शर्मा के परिवार के सात लोग दब गए। इनके अलावा, शंकर नेगी, पंडित राजेश समेत कई लोग शामिल हैं। 

Disclaimer :  fastnewsplus ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर amar ujala की फीड से प्रकाशित की गयी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow