"पूर्व पीएम मनमोहन सिंह" के व्हीलचेयर पर राज्यसभा आने से, "कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीति" !!

पूर्व पीएम के व्हीलचेयर पर आने से कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक बहस शुरू हो गई है।आम आदमी पार्टी ने 90 वर्षीय कांग्रेस नेता की तारीफ की। वहीं, भाजपा ने इसे कांग्रेस की सनक बताया।

Aug 8, 2023 - 15:45
Aug 8, 2023 - 15:46
 0  16
"पूर्व पीएम मनमोहन सिंह" के व्हीलचेयर पर राज्यसभा आने से, "कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीति" !!

राज्यसभा में सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 पर चर्चा में भाग लेने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे थे। उनके खराब स्वास्थ्य के बावजूद संसद में आना राजनीतिक गलियारों में बहस का मुद्दा बन गया। जहां विपक्षी गठबंधन के नेता तारीफ करते नहीं थक रहे तो वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसे शर्मनाक बताया। 

पूर्व पीएम के व्हीलचेयर पर आने से कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक बहस शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने 90 वर्षीय कांग्रेस नेता की तारीफ की। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि आज राज्यसभा में डॉ. मनमोहन सिंह ईमानदारी की मिसाल बनकर खड़े हुए और विशेष रूप से काले अध्यादेश के खिलाफ वोट करने आए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता एक गहन प्रेरणा है। चड्ढा ने पूर्व पीएम के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि मैं हृदय से उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। 

disclaimer :  fastnewsplus ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर amar ujala की फीड से प्रकाशित की गयी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow