इस राज्य में विभिन्न पदों पर पुलिस भर्ती की एग्जाम डेट्स घोषित, इस तारीख से शुरू है परीक्षा

May 11, 2023 - 16:29
 0  1
इस राज्य में विभिन्न पदों पर पुलिस भर्ती की एग्जाम डेट्स घोषित, इस तारीख से शुरू है परीक्षा

छत्तीसगढ़ में राज्य के पुलिस मुख्यालय की तरफ से सूबेदार, उप-निरीक्षक, प्लाटून कमांडर के 975 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा की तारीखों को घोषित कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में राज्य के पुलिस मुख्यालय की तरफ से सूबेदार, उप-निरीक्षक, प्लाटून कमांडर के 975 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा की तारीखों को घोषित कर दिया गया है। इन पदों पर भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा 26, 27 और 29 मई 2023 को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को व्यापम की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद कैंडिडेट्स व्यापम की वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे।

एग्जाम शेड्यूल

मुख्य लिखित परीक्षा के अंतर्गत 26 मई को सुबह 8 बजे से 10:15 बजे तक हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा में दक्षता और दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन की परीक्षा होगी। वहीं, 27 मई को सुबह 8 बजे से 10:15 बजे तक एप्टीट्यूड टेस्ट और दोपहर 2 बजे से 4:15 बजे तक विज्ञान (गणित, भौतिकी एवं रसायन) की परीक्षा होगी। इसके अलावा, 29 मई को सुबह 8 बजे से 10:15 बजे तक कम्प्यूटर विज्ञान की परीक्षा होगी।

इस तारीख को जारी होंगे एडमिट कार्ड
मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन संभाग मुख्यालय रायपुर बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर में किया गया है। परीक्षा केंद्र की सूचना व्यापम द्वारा अलग से दी जाएगी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड व्यापम की वेबसाइट पर 18 को जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स अपने एडमिट कार्ड को 18 मई सुबह 10 बजे से डाउनलोड कर सकेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow