आगरा : सांड ने साइकिल सवार "युवक को बुरी तरह रौंदा" !!

सांड ने साइकिल पर जा रहे युवक को इस कदर रौंदा कि वो गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

Aug 20, 2023 - 13:22
 0  15
आगरा : सांड ने साइकिल सवार "युवक को बुरी तरह रौंदा" !!

आगरा के कमला नगर में दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक सांड ने साइकिल पर जा रहे युवक को इस कदर रौंदा कि वो गंभीर रूप से घायल हो गया। ये पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है, जो अब वायरल हो रहा है।

कमाल नगर  के रहने वाले प्रशांत गुप्ता बुधवार की सुबह छह बजे घर से दूध लाने के लिए साइकिल से निकले थे। वे कुछ दूर पहुंचे ही थे कि तभी  सड़क पर तेजी से दौड़ते हुआ आ रहे सांड ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। सांड से टकराते ही वे हवा में उछलकर सिर के बल जमीन पर गिरे। उनकी गर्दन से लेकर सिर पर गंभीर चोटे आई हैं।

इस हादसे को देखने वालों की रूह कांप गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल लेकर भागे। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

Disclaimer :  fastnewsplus ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर amar ujala की फीड से प्रकाशित की गयी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow